Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजा रघुवंशी हत्याकांड: जिस फ्लैट में रुकी थी सोनम, उस बिल्डिंग का गार्ड गिरफ्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जिस फ्लैट में रुकी थी सोनम, उस बिल्डिंग का गार्ड गिरफ्तार

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Jun 22, 2025 08:44 pm IST, Updated : Jun 22, 2025 08:44 pm IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक गार्ड को गिरफ्तार किया है, जो उसी बिल्डिंग में तैनात था, जिसे सोनम ने किराए पर लिया था।

बिल्डिंग का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO बिल्डिंग का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

मेघायलय पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मध्य प्रदेश से दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक प्रॉपर्टी डीलर और एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

सोनम ने किराए पर ली थी बिल्डिंग

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि SIT ने शनिवार रात को मध्य प्रदेश के देवास जिले के भोंरासा टोल गेट से सिलोम जेम्स नामक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया। जेम्स पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का बैग छिपाने का आरोप है। सोनम ने यह बैग देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था। जानकारी के अनुसार, सिलोम जेम्स ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी, जहां सोनम रुकी थी और उसने घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान वहीं रखा था।

इंदौर की एक अदालत में होगी पेशी

इसके बाद, SIT ने शनिवार देर रात लगभग 2:00 बजे एक सुरक्षा गार्ड बल्ला अहिरवार को उसके गांव से पकड़ा। अहिरवार उसी इमारत में तैनात था, जहां सोनम रुकी थी। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को इंदौर की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उन्हें आगे की जांच के लिए शिलांग ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध किया जाएगा।

राजा की 2 जून को मिली थी लाश

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। उनका क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था।

हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम

इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सोनम ने 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। इसके अलावा, इस मामले में चार अन्य आरोपियों को पहले ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ इस जघन्य हत्याकांड में कुल 7 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

जेल से छूटे बदमाशों की हिमाकत, एयरपोर्ट के पास की आगजनी; CCTV फुटेज आया सामने

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रूस का बड़ा बयान, अमेरिकी हमले को बताया "गैर-जिम्मेदाराना"

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement