1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रायसेन में दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, गाड़ी पंचर होने के बाद भागने की फिराक में था, गोली लगने से घायल

रायसेन में दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, गाड़ी पंचर होने के बाद भागने की फिराक में था, गोली लगने से घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 28, 2025 06:30 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 07:21 am IST

रायसेन में छह साल की बच्ची से रेप के आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद भोपाल से गिररफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने मासूम से रेप के आरोपी सलमान को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म का आरोपी सलमान गिरफ्तार। - India TV Hindi
दुष्कर्म का आरोपी सलमान गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: बड़ी खबर मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आ रही है। यहां रायसेन में छह साल की बच्ची से रेप के आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद गिररफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने मासूम से रेप के आरोपी सलमान को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रायसेन पुलिस को सौंप दिया गया। रायसेन पुलिस जब उसे लेकर निकली, तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश में गोली चलाई, गोली सलमान के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

भोपाल से पकड़ा गया सलमान

दरअसल, 21 नवंबर को रायसेन के गौहरगंज में सलमान ने छह साल की मासूम बच्ची से रेप किया था। इस घटना के बाद से वह फरार था। भोपाल में पकड़े जाने के बाद सलमान ने पूछताछ में बताया कि वो जंगल के रास्ते पैदल भोपाल पहुंचा था। भोपाल के गांधीनगर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। सलमान के पकड़े जाने की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज थाने की पुलिस को सौंपा जा चुका था। हालांकि रास्ते में जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

कमरा ढूंढते समय हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी सलमान भोपाल के गांधीनगर के वार्ड नंबर 11 में किराए का कमरा ढूंढ़ रहा था, लेकिन उसके पास कोई आईडी नहीं थी। लोगों को शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई और जब लोगों को उसका चेहरा रायसेन से फरार आरोपी सलमान से मिलता-जुलता दिखा तो लोगों ने उसे गांधीनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए, लेकिन उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था।

भागने की कोशिश में लगी गोली

वारदात के बाद से ही आरोपी सलमान की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वे आरोपी को फांसी की सजा देने या एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। 21 नवंबर की शाम को 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची रोती हुई जंगल में मिली, जिसके बाद उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। (इनपुट- राहुल मालवीय)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोपी सलमान के दो वीडियो आये सामने, बेखौफ नजर आया

असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, जानिए क्या हैं इसके नियम और कानून?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।