1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी हैं विधर्मी, उन्हीं की भाषा में देना पड़ेगा जवाब: साध्वी प्रज्ञा

सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी हैं विधर्मी, उन्हीं की भाषा में देना पड़ेगा जवाब: साध्वी प्रज्ञा

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Nov 12, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 05:00 pm IST

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देश में ISIS-बोको हराम को लाने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस आतंकियों की समर्थक है और सरंक्षण देती है। कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देना पड़ेगा।

sadhvi pragya- India TV Hindi
सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर साध्वी प्रज्ञा का हमला, कहा- देश में ISIS-बोको हरम को लाने का काम कांग्रेस ने किया Image Source : PTI

भोपाल: हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और ISIS से होने को लेकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देश में ISIS-बोको हराम को लाने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस आतंकियों की समर्थक है और सरंक्षण देती है। कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देना पड़ेगा। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की अपनी नई किताब में हिंदुत्व पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया है।

खुर्शीद ने अपनी किताब ‘‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’’ में लिखा है, ‘‘साधु व संतों के लिए जाने जाने वाले सनातन धर्म और खालिस हिंदूवाद (क्लासिकल हिन्दुइज्म) को हिंदुत्व के एक असभ्य रूप द्वारा एक तरफ धकेला जा रहा है, सभी मानदंडों पर यह राजनीतिक संस्करण हाल के वर्षों के आईएसआईएस और बोको हरम जैसे समूहों के जिहादी इस्लाम के जैसा है।’’

साध्वी प्रज्ञा ने जय श्रीराम के नारे लगाए और कहा कि रोड पर पहुंचने वाले लोगों को जवाब मिल चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और प्रभु राम अब इन्हें दंड देंगे। बीजेपी नेता ने कहा, ''सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी भारत में ISIS और बोको हराम को भारत में लाने का काम कर रहे हैं। यह लोग आतंकवादी संगठनों का संरक्षण कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी विधर्मी है इनको इनकी ही भाषा में जवाब देना पड़ेगा।''

वहीं, सलमान खुर्शीद किताब में हिंदुत्व पर विवादित बात लिखने के बाद अब शिवसेना ने भी हमला किया है। संजय राउत ने कहा कि खुर्शीद पढ़े-लिखे विद्वान हैं अब ये बात ये अफवाह लगती है। राउत ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व को लेकर गंदी बात कही है। किताब बेचने के लिए ये सलमान खुर्शीद का पब्लिसिटी स्टंट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।