1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, सामने आया डाटा, यहां चेक करें

मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, सामने आया डाटा, यहां चेक करें

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 23, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 07:22 pm IST

मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जारी होने के बाद जो आंकड़ा सामने आया है, वह चौंकाने वाला है। मध्य प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं।

draft voter list- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में जारी हुई SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट Image Source : INDIA TV-PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में SIR के जरिए 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं। अकेले राजधानी भोपाल से 4 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं।

मुख्य निवार्चन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए हैं।

कितने वोटरों के नाम कटे?

एमपी में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। शिफ्टेड और अब्सेंट 31.51 लाख मतदाता यानी 5.49% हैं। मृत्यु वाले मतदाता 8.46 लाख यानी 1.47% हैं। एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाता 2.77 लाख यानी 0.48% हैं। 

दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। फिर जांच का फेस चलेगा। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

Madhya Pradesh SIR India Tv Infographic
Image Source : INDIA TVमध्य प्रदेश में जारी हुई SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

एमपी की राजधानी भोपाल में 4 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे

राजधानी भोपाल में SIR के दौरान 4 लाख 38 हजार 875 मतदाताओं के नाम कटे हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने SIR अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची जारी की है। SIR से पहले थे भोपाल में 21,25,908 वोटर्स थे। SIR के बाद 16,87,033 वोटर्स बचे हैं। 

सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कहां से कटे?

सबसे ज्यादा गोविंदपुरा,नरेला विधानसभा में मतदाताओं के नाम कटे हैं। गोविंदपुरा विधानसभा में 97052 वोटर्स के नाम कटे हैं। नरेला विधानसभा में 81235 वोटर्स के नाम कटे हैं। मध्य विधानसभा में 67,304 वोटर्स के नाम कटे हैं। उत्तर विधानसभा में 51,058 वोटर्स के नाम कटे हैं। दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 63,432 वोटर्स के नाम कटे हैं। हुजूर विधानसभा में 65891 वोटर्स के नाम कटे हैं।  बैरसिया विधानभा में 12903 वोटर्स के नाम कटे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।