1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, तीन घायल

VIDEO: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, तीन घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 24, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 06:22 pm IST

मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। देखें घटना का वीडियो-

mp road accident- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

दमोह तमन्ना तिराहे के पास एक ट्रक ने ऑटो को कुचला जिसमें से की 7 लोगों के मरने की खबर है और तीन लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि मृतक और घायल लोग कहां के हैं और कौन-कौन हैं, इसकी जानकारी भी ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दमोह के समन्ना तिरहै के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो में बैठे लोगों को कुचलते हुए चला गया। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

देखें घटना का वीडियो

इस हादसे के बारे में बताया गया है कि दमोह तरफ से एक ऑटो में सवार होकर गुप्ता परिवार के लोग बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे कि पीछे से आ रहे लोडर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें ऑटो चकनाचूर हो गया घायलों को रेस्कयू कर जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर सुधीर कोचर के मूताबिक मामले की जांच की जा रही है मामले में 7 मौतें हुई है जबकि 3 घायल है जिनमे से 2 को जबलपुर रेफर किया गया है। 

दमोह के पुलिस अधीक्षक शर्त कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि घटना में सात लोगों के मौत की खबर है और कुछ लोग घायल हैं। घायल अभी यह बताने में वह सक्षम नहीं हैं कि वह कहां के हैं और मृतक लोग कौन थे। घायलों के अलावा जिनकी मौत हो चुकी है उनका पता ठिकाना भी अभी कंफर्म नहीं है। ऑटो का ड्राइवर भी चोटिल है जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। घटना कैसे हुई और क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

 

(मध्य प्रदेश से महेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।