1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर के डेंटल क्लीनिक में लव जिहाद को लेकर हंगामा, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को पीटा

जबलपुर के डेंटल क्लीनिक में लव जिहाद को लेकर हंगामा, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को पीटा

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 27, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 08:33 pm IST

जबलपुर के डेंटल क्लीनिक में राजकुमार के नाम से सैयद ईशाक असरार हिंदू युवतियों से शादी करता था। लव जिहाद के बारे में जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

Mp News- India TV Hindi
आरोपी सैयद ईशाक असरार Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लव जिहाद को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। डेंटल क्लीनिक में राजकुमार बनकर सैयद ईशाक असरार हिंदू युवतियों से शादी करता था। यह खबर सामने आते ही लव जिहाद को लेकर जबलपुर के डेंटल क्लीनिक में बखेड़ा खड़ा हो गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डेंटल स्क्वायर पहुंचकर डॉक्टर की जमकर पिटाई की। इसके पहले भी लव जिहाद को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें लड़के अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं और उनसे शादी करते हैं। अब जबलपुर से लव जिहाद की खबर सामने आने के बाद फिर से हलचल मच गई है।

मुस्लिम डॉक्टर पर लव जिहाद का आरोप

मदन महल थाना इलाके के डेंटल स्क्वायर से आरोपी डॉक्टर को पकड़कर हिंदू वादी संगठनों ने जुलूस निकाला, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। आरोपी के कपड़े उतरवा कर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को इलाके में घुमाया। डेंटिस्ट का काम कर रहे डॉक्टर सैयद ईशाक असरार पर कई हिंदू युवतियों से शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

हिंदू युवतियों को फंसाता था सैयद ईशाक

एक हिन्दू युवती से हैदराबाद में तो दूसरी को कोलकाता से लाकर डेंटिस्ट ने जबलपुर में शादी की थी। विश्व हिंदू परिषद ने आरोपी के जबलपुर की एक अन्य महिला डॉक्टर से संबंध होने का भी आरोप लगाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लव जिहाद और हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले की जांच करने की मांग भी की है। सैयद ईशाक असरार ने राजकुमार के रूप में आधार कार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

सैयद ईशाक असरार ने 8 बार बदली पहचान

विश्व हिंदू परिषद ने डेंटिस्ट सैयद ईशाक असरार पर 8 बार आधार कार्ड अपडेट कराने का आरोप भी लगाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने इस घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। डेंटल स्क्वायर के प्रबंधन पर भी बिना वेरिफिकेशन के आरोपी को नौकरी देने का आरोप है।

(स्ट्रिंगर - देबजीत देब)

ये भी पढे़ं- गाजियाबाद: अकबर खान नाम के युवक पर लव जिहाद करने का आरोप, खूब हुआ हंगामा, हिंदू लड़की ने VIDEO जारी कर कही ये बात

लखनऊ में लव जिहाद, जुबैर ने करन बनकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, इस्लाम कबूल करने पर 12 लाख रुपए का लालच दिया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।