1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. आवारा कुत्तों के हमले से महिला की मौत, घटना से गुस्से में लोग, परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

आवारा कुत्तों के हमले से महिला की मौत, घटना से गुस्से में लोग, परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 13, 2026 10:22 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 10:22 pm IST

मध्य प्रदेश के बड़वानी में आवारा कुत्तों के हमले में 35 साल की महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग काफी गुस्से में और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

dog attack- India TV Hindi
आवारा कुत्तों का आतंक Image Source : PEXELS

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ाते ही जा रहा है, जिसने इलाके के लोगों की चिंता फिर से बढ़ा दी है। ऐसे ही घटना बड़वानी में हुई, जिसमें आवारा कुत्तों के हमले से 35 साल की महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पोस्टमार्टम पैनल में शामिल एक चिकित्सक ने महिला के शव पर कुत्तों के काटने और नोचने के निशान मिलने की पुष्टि की है, जबकि इस घटना से नाराज लोगों ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार बनी महिला

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद राकेश मकवाने ने संवाददाताओं को बताया कि लीला बाई बकावले (35) शुक्रवार दोपहर अपने घर से राजघाट रोड क्षेत्र में लकड़ियां और कबाड़ इकट्ठा करने गई थी, जहां उस पर चार-पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मकवाने के अनुसार बकावले रोजा लकड़ियां और कबाड़ इकट्ठा कर उसे बेचकर अपने परिवार का बुनियादी आवश्यकताएं करती थी। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार में बीमार पति, बुजुर्ग पिता और एक बच्चा है। दुखद बात यह है कि पूरा परिवार महिला की कमाई पर निर्भर था, जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है।

परिजनों के लिए सहायता की मांग

पूर्व पार्षद ने आवारा कुत्तों की समस्या पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रशासन से बकावले के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि शहर के चूना भट्टी क्षेत्र में भी कुछ समय पहले एक बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है। इस बीच जिला अस्पताल में चिकित्सकों के तीन सदस्यीय पैनल ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया। पैनल में शामिल डॉ. अनिल सिंह जामोद ने पुष्टि की कि पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला के गले, सिर, दोनों हाथों और दोनों पैरों पर कुत्तों के बुरी तरह काटने और नोचने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि महिला की मौत इन गंभीर घावों के कारण हुई है और विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने कहा कि विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही वह घटना को लेकर कोई जानकारी दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

नेशनल हाईवे पर डम्पर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई घटना

सड़क हादसे में कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।