1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई से लापता 2 परिवारों की पांच लड़कियां दिल्ली में रिश्तेदारों के पास मिलीं, सभी की उम्र 5 से 16 साल के बीच

नवी मुंबई से लापता 2 परिवारों की पांच लड़कियां दिल्ली में रिश्तेदारों के पास मिलीं, सभी की उम्र 5 से 16 साल के बीच

 Published : Feb 05, 2024 06:12 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 06:17 pm IST

14 और 16 साल की उम्र की दो बहनें शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकलीं और घर नहीं लौटीं। वहीं, पांच, सात और 14 साल की उम्र की तीन बहनें तलोजा में अपने घर से लापता हो गईं थीं।

मुंबई पुलिस- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के नवी मुंबई से लापता हुईं दो परिवारों की 5 लड़कियां सोमवार को दिल्ली में पाई गईं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि 14 और 16 साल की दो बहनें तथा पांच, सात और 14 साल उम्र की तीन बहनें शनिवार सुबह तलोजा के लकी कॉम्प्लेक्स से लगभग एक ही समय में लापता हो गई थीं जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

स्कूल के लिए निकलीं, फिर घर नहीं लौटी

14 और 16 साल की उम्र की दो बहनें शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकलीं और घर नहीं लौटीं। वहीं, पांच, सात और 14 साल की उम्र की तीन बहनें तलोजा में अपने घर से लापता हो गईं थीं।

पुलिस ने क्या कहा?

तलोजा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अविनाश कालदाते ने कहा, ‘‘पांचों लड़कियों का दिल्ली में पता चला है। वे वहां रिश्तेदारों के पास सुरक्षित हैं। नवी मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें उनके माता-पिता के पास वापस लाने के लिए रवाना हो गई है।’’ कालदाते ने कहा कि इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है कि वे दिल्ली कैसे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्चियों को वापस लाए जाने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।