1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे की गोदाम के भीतर जलकर 6 महिलाओं की मौत, कई के घायल होने की खबर

पुणे की गोदाम के भीतर जलकर 6 महिलाओं की मौत, कई के घायल होने की खबर

 Published : Dec 08, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 06:26 pm IST

जानकारी के मुताबिक, इस आग में 6 लोगों ने अंदर ही जलकर अपनी जान गंवा दी और 8 मजदूर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। जान गंवाने वाली सभी महिलाएं बताई जा रही हैं।

पुणे की गोदाम में लगी आग।- India TV Hindi
पुणे की गोदाम में लगी आग। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बड़ी बात ये है कि अब भी कई मजदूर आग लगे इस गोदाम के अंदर ही फंसे हुए बताए जा रहे हैं। हादसे की जगह पर फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है। 

कैसे लगी आग?

सूत्रों के मुताबिक पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलवाडे इलाके में स्थित गोदाम में बर्थडे  के कैंडल और फायर क्रैकर बनाए जाते थे। शुक्रवार को करीब दोपहर 3 बजे इस गोदाम में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, इस आग में 6 लोगों ने अंदर ही जलकर अपनी जान गंवा दी और 8 मजदूर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। वहीं, कई मजदूरों के अंदर ही फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

मरने वाली सभी महिलाएं

पिंपरी चिंचवड़ में आग लगने वाले गोदाम पर दमकल विभाग की गाड़ियां और सात से आठ एंबुलेंस पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड वाले इस आग पर नियंत्रण पा रहे हैं। अब तक मिली रिपोर्ट की मानें तो यह गोदाम बिना लाइसेंस के शुरू किया गया था। अब तक आगजनी के हादसे वाली जगह से 6 महिलाओं के शव बरामद हो चुके हैं। साथ ही 8 मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचावकर्मियों द्वारा घटनास्थल पर अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (रिपोर्ट: जैद मेमन)

ये भी पढ़ें- कपास और धान की बर्बाद फसल लेकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के लोकार्पण के दिन घोषित हो राष्ट्रीय अवकाश, महंत अनिकेत शास्त्री ने उठाई मांग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।