1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मनसे की धमकियों से डरी महाराष्ट्र सरकार, सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से नियोजित हिंदी भाषा की परीक्षा रद्द

मनसे की धमकियों से डरी महाराष्ट्र सरकार, सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से नियोजित हिंदी भाषा की परीक्षा रद्द

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 06, 2026 04:50 pm IST,  Updated : May 06, 2026 05:32 pm IST

महाराष्ट्र में एक बार फिर हिंदी मराठी का विवाद सामने आया है। सरकार के लिए काम करने वाले अधिकारियों के लिए 28 जून को नियोजित हिंदी भाषा की परीक्षा मनसे के विरोध के बाद रद्द कर दी गई है।

uday samant- India TV Hindi
मराठी भाषा के मंत्री उदय सामंत Image Source : REPORTER INPUT

लंबे समय से महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा का विवाद देखने को मिल रहा है। इस बीच सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन निकाला गया था जिसमें राज्य के सरकारी अधिकारियों के लिए नियोजित हिंदी भाषा की परीक्षा 28 जून को ली जानी थी लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  (मनसे) के विरोध के बाद अब इस परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। 

संजय राउत ने क्या कहा?

वहीं, इस मुद्दे को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि हिंदी का हमने कभी विरोध नहीं किया। मराठी पहले क्रमांक की भाषा है। राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए हिंदी और अंग्रेजी आवश्यक है।

मनसे ने क्या धमकी दी थी?

बता दें कि इस फैसले को लेकर राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पहले ही अपनी भूमिका साफ कर दी थी और कहा था कि अगर यह परीक्षा हुई तो राज्य में जो भी स्थिति निर्माण होगी वह सरकार को झेलनी पड़ेगी। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने बुधवार सुबह सरकार को चेतावनी दी थी और कहा था कि अधिकारियों को हिंदी भाषा क्यों सीखनी चाहिए सरकार यह बताए ? मराठी उन्हें आनी चाहिए। मेरा अनुरोध है कि सरकार इस फैसले को वापस ले ले वरना 28 तारीख को एग्जाम सेंटर के बाहर जो भी तमाशा होगा उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री क्या बोले?

वहीं, अब इस परीक्षा के फैसले पर रोक लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार में मराठी भाषा के मंत्री और शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि हम फिलहाल इस परीक्षा पर रोक लगा रहे हैं। आगे चर्चा के बाद यह परीक्षा आवश्यक है या नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-

गैरमराठी रिक्शा चालकों को थोड़ी सी मोहलत, महाराष्ट्र सरकार ने मराठी सीखने की डेडलाइन 15 अगस्त तक बढ़ाई

महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलें तेज, उद्धव गुट के सांसद ने एकनाथ शिंदे के साथ किया सफर, बढ़ी सियासी हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।