1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में आतंकी खतरों के अलर्ट के बाद सुरक्षा सख्त, भीड़भाड़ और धार्मिक जगहों पर मॉक ड्रिल्स के निर्देश

मुंबई में आतंकी खतरों के अलर्ट के बाद सुरक्षा सख्त, भीड़भाड़ और धार्मिक जगहों पर मॉक ड्रिल्स के निर्देश

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 28, 2024 11:19 am IST,  Updated : Sep 28, 2024 11:23 am IST

महाराष्ट्र के मुंबई में आतंकी खतरों को भांपते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है और भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।

mumbai police - India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसके अलर्ट को देखते हुए मुंबई शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि इसी अलर्ट के बाद से धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल्स करने का निर्देश भी दिया गया है।

सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी का सामने आया बयान 

सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी राजाराम देशमुख ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से अलर्ट आने के बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी जाए। विजिलेंस बढ़ाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या ना आए। इन सबको देखते हुए पुलिस ने अपनी संख्या बल को बढ़ा दिया है और जांच भी ज्यादा की जा रही है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत इस बात की जानकारी दें।

शुक्रवार को हुई है नए ट्रस्टियों की नियुक्ति

शुक्रवार को ही मंदिर में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति हुई है। मौजूदा ट्रस्टी महेश मुदलियार, भास्कर शेट्टी हैं। इन्होंने शुक्रवार को ही चार्ज लिया है।

गौरतलब है कि जल्द ही देश में नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है। ऐसे में मुंबई में जगह-जगह देवी के पंडाल लगाए जाते हैं और लोगों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में आतंकी अपने नापाक इरादों से इन जगहों पर साजिश रच सकते हैं। आतंकियों पर नकेल कसने के लिए ही मुंबई पुलिस ने सख्ती बरती है और वह इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।