1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Airoli Election Results Live: ऐरोली सीट पर किसे मिल रही बढ़त? जानें पल-पल का अपडेट

Airoli Election Results Live: ऐरोली सीट पर किसे मिल रही बढ़त? जानें पल-पल का अपडेट

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 07:45 am IST

Airoli Election Results Live: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा की सभी सीटों पर एक चरण में वोटिंग हुई थी। आज सभी सीटों के साथ ऐरोली सीट पर हुई वोटों की गिनती की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीट पर कौन आगे चल रहा है...

ऐरोली विधानसभा चुनाव रिजल्ट।- India TV Hindi
ऐरोली विधानसभा चुनाव रिजल्ट। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और सभी सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुए थे। इस बार ऐरोली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गणेश नाइक, बसपा के अरविंद सिंह श्रीराम राव, मनसे से नीलेश अरुण बनखेले, शिवसेना (उद्धव गुट) से मनोहर कृष्ण माधवी, आरपीआई से अमोल अंकुश जावले, महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी से अंकुश सखाराम कदम, लोकराज्य पार्टी के भूपेन्द्र नारायण गवते प्रमुख रूप से शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार के चुनाव में लोगों ने किसे ज्याद वोट दिए हैं और कौन अभी आगे चल रहा है।

ऐरोली सीट का चुनावी इतिहास

ऐरोली महाराष्ट्र के विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ऐरोली एक सामान्य सीट है। भाजपा और एनसीपी इस विधानसभा क्षेत्र के मुख्य दल हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में BJP के गणेश नाइक ने 78,491 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 58.37 % वोट शेयर के साथ 114,645 वोट मिले थे। उन्होंने NCP के गणेश रघु शिंदे को हराया था, जिन्हें 36,154 वोट (18.41 %) मिले थे। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में संदीप गणेश नाइक ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में संदीप गणेश नाइक को 36.35 % वोट शेयर के साथ 76,444 वोट मिले थे। वहीं शिवसेना उम्मीदवार चौघुले विजय लक्ष्मण को 67,719 वोट (32.20 %) मिले। संदीप गणेश नाइक ने चौघुले विजय लक्ष्मण को 8,725 वोटों के अंतर से हराया था।

नतीजों पर पूरे देश की नजर

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि राज्य में इस बार का चुनाव काफी रोचक है। सियासी दलों के अलावा पूरे देश की जनता ये देखना चाहती है कि महाराष्ट्र की जनता के मन में क्या है और वह किस पार्टी को राज्य की सत्ता में स्थापित करना चाहती है। ये देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र में किस पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे और कौन पीछे रहेगा। बता दें कि राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती आज की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।