1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BJP नेता नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा पत्र

BJP नेता नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा पत्र

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 29, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 12:29 pm IST

नवनीत राणा को यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद से जावेद नाम के एक व्यक्ति ने भेजा है। इसमें बहुत ही अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

navneet rana- India TV Hindi
नवनीत राणा Image Source : PTI

महाराष्ट्र बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। उनके कार्यालय को मंगलवार शाम स्पीड पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में बहुत ही अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद से जावेद नाम के एक व्यक्ति ने भेजा है।

आरोपी जावेद की तलाश जारी

इस मामले में, नवनीत राणा के पर्सनल सेक्रेटरी मंगेश कोकाटे ने तुरंत राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम नवनीत राणा के घर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी देने वाले आरोपी जावेद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पत्र किस मकसद से भेजा गया है। बता दें कि नवनीत राणा को पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

रह चुकी हैं अमरावती की सांसद

नवनीत राणा पहली बार 2019 लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अमरावती सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद बनी थीं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अमरावती से मैदान में उतारा था लेकिन कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-

चालान काटने गए ट्रैफिक पुलिस ने ही तोड़ा नियम, लड़के ने पकड़ी गलती, फिर जो हुआ... वायरल हो रहा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।