Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, आनन-फानन में मुंबई में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, आनन-फानन में मुंबई में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

Reported By : Saket Rai Written By : Rituraj Tripathi Published : Jun 01, 2024 01:40 pm IST, Updated : Jun 03, 2024 11:23 am IST

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की खबर के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया है, जहां उसकी जांच की जा रही है।

Indigo- India TV Hindi
Image Source : FILE/ANI इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी

मुंबई: चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने बम की धमकी से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग की गई। इंडिगो की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, चेन्नई से मुंबई उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी। 

इंडिगो ने बताया कि मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं। विमान की जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में भी मचा था हड़कंप

हालही में दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मचा था। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया था। हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया था कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को रन-वे पर ही रोक लिया गया था और फ्लाइट में सवार लोगों को इमरजेंसी एग्जिट कराया गया था। सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। बम की खबर पर ही प्लेन को खाली कराया गया था। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित थे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement