1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'सर' नहीं कहा तो पुलिस अधिकारी ने दी धमकी, कूरियर कर्मचारी का आरोप- ऑफिस आकर भी दिखाई धौंस

'सर' नहीं कहा तो पुलिस अधिकारी ने दी धमकी, कूरियर कर्मचारी का आरोप- ऑफिस आकर भी दिखाई धौंस

 Published : Mar 05, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 04:01 pm IST

कूरियर कंपनी के कर्मचारी धीरज गेदाम एक स्थानीय कूरियर फर्म के लिए काम करते हैं और ग्राहकों को पार्सल पहुंचाते हैं। उन्होंने पार्सल पर लिखे नाम का मिलान करने के लिए पुलिस अधिकारी को कॉल किया था। हालांकि, उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के आर्णी कस्बे में एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे पार्सल पहुंचाने के संबंध में किए गए फोन कॉल में ‘सर’ नहीं कहे जाने पर धमकी दी। उनकी बातचीत का एक ऑडियो क्लिप और वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी कूरियर फर्म के कार्यालय में कर्मचारी को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरा मामला?

कूरियर कंपनी के कर्मचारी धीरज गेदाम ने बताया कि घटना 23 फरवरी की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गेदाम ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वह एक स्थानीय कूरियर फर्म के लिए काम करते हैं और ग्राहकों को पार्सल पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्सल पहुंचाने से पहले हम कॉल करके प्राप्तकर्ताओं के नाम की पुष्टि करते हैं। इसी के अनुसार, मैंने पार्सल पर लिखे नाम का मिलान करने के लिए इस ग्राहक को कॉल किया था। हालांकि, उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और मुझे तथा कार्यालय के कर्मचारियों को धमकाया।’’

उनकी बातचीत के ऑडियो क्लिप में पुलिसकर्मी ने ‘सर’ कहकर नहीं बुलाने के कारण गेदाम को धमकी दी। बाद में पुलिसकर्मी संबंधित कूरियर अधिकारी के कार्यालय गया और उसे फिर धमकाया।

आर्णी पुलिस थाने में तैनात है अधिकारी

सूत्रों के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारी आर्णी पुलिस थाने में तैनात है। संपर्क करने पर यवतमाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम घटना के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं।’’ गेदाम ने कहा कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं और जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बम के धमाके की गूंज से दहल उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त

नागपुर में सर्राफा व्यापारी संग गुंडों ने की मारपीट, गला काटने की दी धमकी, पुलिस को भी नहीं बख्शा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।