1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, मरीज के इलाज के लिए जारी किया फंड

मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, मरीज के इलाज के लिए जारी किया फंड

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise,,  Sachin Chaudhary, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 05, 2024 08:02 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 08:54 pm IST

मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालते ही देवेंद्र फडणवीस ने अस्थि मज्जा प्रतिरोपण के लिए प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज को पांच लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक की।- India TV Hindi
सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने अस्थि मज्जा प्रतिरोपण (Bone Marrow Transplant) के लिए प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। यह सहायता पुणे के निवासी चंद्रकांत कुरहाडे के इलाज के लिए दी गई। चंद्रकांत की पत्नी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की अपील की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार किया। देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने से पहले इस फाइल पर हस्ताक्षर किए।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रशासन को और अधिक तेजी एवं जोश के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अब हमें और अधिक तेजी से काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को अपने फैसलों में गहराई तक जाने की जरूरत है। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि सतत विकास की दिशा में अच्छे और प्रभावी फैसले लिए जाएं।

CM-डिप्टी सीएम ने संभालीं जिम्मेदारियां

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार शाम शपथ लेने के बाद राज्य सचिवालय 'मंत्रालय' में अपनी नई आधिकारिक जिम्मेदारियां संभाल लीं। फडणवीस राज्य के 20वें मुख्यमंत्री बने हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इस दौरान तीनों नेताओं का मंत्रालय पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्य सचिवालय में पहुंचने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज, जीजाबाई, बी आर आंबेडकर और महात्मा फुले की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक भी उपस्थित थीं।

तीसरी बार राज्य के CM बने देवेंद्र फडणवीस 

बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के तीनों नेताओं ने आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ली थी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के नेता और फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस का यह तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले शंकरराव चव्हाण, विलासराव देशमुख और अशोक चव्हाण ने दो-दो बार मुख्यमंत्री पद संभाला था, जबकि वसंत दादा पाटिल और शरद पवार ने चार-चार बार यह पद संभाला है।

ये भी पढ़ें-

शपथ लेने के बाद जब पीएम मोदी के पास पहुंचे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, देखें VIDEO

डिप्टी सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे को कैसे मनाया गया? उदय सामंत ने बताई अंदर की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।