1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: ED दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की कोशिशें जारी

मुंबई: ED दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की कोशिशें जारी

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 27, 2025 07:22 am IST,  Updated : Apr 27, 2025 07:30 am IST

मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में भीषण आग लग गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसे कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

mumbai fire- India TV Hindi
मुंबई ईडी दफ्तर में लगी आग Image Source : ANI

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बैलार्ड पियर स्थित ED दफ्तार में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बुझाने की कोशिशें शुरू हो गई। रात 2:30 बजे ईडी दफ्तर में लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग

जिस बिल्डिंग में आग लगी उसे कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। सुबह भी फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। बिल्डिंग से धुआं उठता नजर आ रहा था। आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग की चौथी मंजिल में आग लगी है और इसी मंजिल पर ईडी का दफ्तर है।

कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में ईडी दफ्तर के अलावा और भी कई सरकारी दफ्तर हैं। पिछले पांच घंटे से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी भी बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता नजर आ रहा है। फिलहाल इस अग्निकांड से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।