1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 02, 2025 08:39 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 09:38 am IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह एक प्राइवेट यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में क्षतिग्रस्त...- India TV Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों का इलाज खामगांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

बस में फंसा ड्राइवर

खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गई। इसके तुरंत बाद एक प्राइवेट बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। प्राइवेट बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से से चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई पुलिस के DCP डॉक्टर सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत, 2011 बैच के IPS अधिकारी थे

फ्लाईओवर से नीचे गिरा ऑयल टैंकर, Video में दिखा खौफनाक मंजर, मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।