1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फ्लाईओवर से नीचे गिरा ऑयल टैंकर, Video में दिखा खौफनाक मंजर, मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

फ्लाईओवर से नीचे गिरा ऑयल टैंकर, Video में दिखा खौफनाक मंजर, मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

 Reported By: Sachin Chaudhary, Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 31, 2025 10:59 am IST,  Updated : Mar 31, 2025 11:00 am IST

एक टैंकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

हादसे का नजारा CCTV में हुआ कैद- India TV Hindi
हादसे का नजारा CCTV में हुआ कैद Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर अचानक से केरोसिन से भरा एक टैंकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना पास में ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर बने फ्लाईओवर से एक ऑयल टैंकर नीचे सड़क पर आ गिरता है। जिससे टैंकर में भरा तेल सड़क पर बहने लगता है और थोड़ी ही देर में उस ट्रक में आग लग जाती है। गनीमत रही कि ऑयल टैंकर को नीचे गिरते हुए लोगों ने देख लिया, जिससे लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

पालघर के मनोर में मसान नाका के पास हुई यह घटना

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पालघर के मनोर में मसान नाका के व्यस्त चौराहे पर यह हादसा हुआ। जिसमें चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टैंकर सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में चालक और वाहक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें:

सुकमा के बाद अब दंतेवाड़ा में मिली बड़ी कामयाबी, 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बेड बॉक्स के अंदर मिला महिला का शव, पति समेत तीन लोगों ने की हत्या; वजह जान उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।