Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा से जबरन ‘नमाज’ पढ़वाने का आरोप; वार्डन और टीचर सस्पेंड

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा से जबरन ‘नमाज’ पढ़वाने का आरोप; वार्डन और टीचर सस्पेंड

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jan 06, 2026 11:33 pm IST, Updated : Jan 06, 2026 11:33 pm IST

नासिक की रहने वाली फर्स्ट ईयर की फिजियोथेरेपी छात्रा को हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर एक चेहरा ढकी हुई छात्रा ने रोका। उसने पीड़िता के इनकार के बावजूद उस पर इस्लामिक प्रार्थना करने का दबाव बनाया, जिससे डर का माहौल बन गया।

नमाज (प्रतीकात्मक...- India TV Hindi
Image Source : PTI नमाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पालघर: रैगिंग के संदिग्ध मामले में महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक अज्ञात छात्रा द्वारा अपनी ही सहपाठी छात्रा को जबरन ‘नमाज’ पढ़ने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने हॉस्टल वार्डन और एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रविवार रात पोशेरी स्थित आइडियल फाउंडेशन कॉलेज में हुई। घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया और दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सोमवार रात इस संबंध में FIR दर्ज की। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह मामला रैगिंग से जुड़ा हो सकता है, ऐसा एक अधिकारी ने बताया।

इस्लामिक प्रार्थना करने का बनाया दबाव

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, नासिक की रहने वाली फर्स्ट ईयर की फिजियोथेरेपी छात्रा को हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर एक चेहरा ढकी हुई छात्रा ने रोका। उसने पीड़िता के इनकार के बावजूद उस पर इस्लामिक प्रार्थना करने का दबाव बनाया, जिससे डर का माहौल बन गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पीड़िता ने अगले दिन सुबह अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, कॉलेज प्रबंधन से कथित तौर पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) से संपर्क किया।”

पोशेरी स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की घटना।
Image Source : REPORTER INPUTपोशेरी स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की घटना।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पालघर के पुलिस अधीक्षक (SP) यतिश देशमुख ने स्थिति की समीक्षा के लिए कॉलेज परिसर का दौरा किया। एसपी देशमुख ने कहा, “हमने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र रैगिंग प्रतिबंध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य छात्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

घटना पर बढ़ते आक्रोश के बीच कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

VHP कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपकर कॉलेज की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कॉलेज प्रबंधन के एक प्रतिनिधि ने पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है, लेकिन अतीत में ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

कल्याण इलाके के कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी नमाज, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध तो छात्रों ने कान पकड़कर मांगी माफी

UP: नमाज पढ़कर लौट रहा था युवक, तीन बदमाशों ने बांधकर पीटा; फिर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement