1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. प्रेमिका ने रिश्ते से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने जंगल में ले जाकर घोंट दिया गला; फिर खुद भी कर ली सुसाइड

प्रेमिका ने रिश्ते से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने जंगल में ले जाकर घोंट दिया गला; फिर खुद भी कर ली सुसाइड

 Published : Jan 17, 2024 05:10 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 05:10 pm IST

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी ने रिलेशनशिप को लेकर अपनी प्रेमिका का गला घोंट दिया और फिर खुद की भी ले ली जान।

मृतका वैष्णवी मनोहर बाबर- India TV Hindi
मृतका वैष्णवी मनोहर बाबर Image Source : INDIA TV

मुंबई: नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां तलोजा जेल परिसर में एक 19 साल एक लड़की की लाश मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुंरत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले की तहकीकात शुरू ही की थी कि एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस आनन-फानन में उस घटनास्थल पर भी पहुंची तो उसके होश उड़ गए।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के डिप्टी कमिश्नर अमित काले ने बताया कि नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की यह कहकर घर से निकली थी कि कॉलेज जा रही है, लेकिन जब देर रात लड़की नहीं मिली तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसी दिन पुलिस को रेलवे पुलिस के जरिए एक सुसाइड केस की जानकारी मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक लड़के के फोन में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़के ने कबूला है कि उसने अपनी प्रेमिका वैष्णवी मनोहर बाबर का कत्ल किया है, जिसकी तलाश पुलिस खुद कर रही थी। फिर पुलिस ने सुसाइड नोट से मिले सुराग से लड़की के शव की तलाश शुरू की। पुलिस ने ड्रोन की मदद से लड़की की तलाश की और खारघर के जंगल में उसका शव मिला।

दोनों में हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय मृतका का नाम वैष्णवी मनोहर बाबर है और 24 वर्षीय मृतक लड़के का नाम वैभव बुरुगले है। पुलिस ने बताया कि मृतका की प्रेमी के साथ रिलेशनशिप को लेकर बहस हुई थी, लड़की रिश्ता खत्म करना चाहती थी, इसी को लेकर दोनों में बहस चल रही थी। ये बहस इतनी बढ़ गई की प्रेमी ने लड़की का गला घोंट दिया। फिर गुस्से में आकर प्रेमी ने भी एक सुसाइड नोट लिखा और चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक प्रेमी ने सुसाइड नोट में यह भी कहा कि इस बात के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। साथ ही बताया कि इस हत्या से आहत होकर मैंने मौत को गले लगा लिया है।

(रिपोर्ट- सर्वजीत सोनी)

ये भी पढ़ें:

सुशील कुमार शिंदे और उनकी विधायक बेटी को मिला बीजेपी में शामिल होने का ऑफर, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।