1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में बाघ को नजदीक देखकर पिता ने बेटे के साथ बांध में लगाई छलांग, डूबने से दोनों की हो गई मौत

नागपुर में बाघ को नजदीक देखकर पिता ने बेटे के साथ बांध में लगाई छलांग, डूबने से दोनों की हो गई मौत

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 13, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 02:38 pm IST

नागपुर में एक पिता ने बेटे के साथ बांध में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पिता और बेटे ने बाघ को देखकर डरने की वजह से ये कदम उठाया।

Nagpur- India TV Hindi
नागपुर में पिता ने बेटे के साथ बांध में लगाई छलांग Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाघ को नजदीक देखकर एक पिता ने बेटे के साथ बांध में छलांग लगा दी। डूबने की वजह से पिता और बेटे की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नागपुर से 50 किलोमीटर दूर डेवलापार क्षेत्र में पिता और पुत्र बांध के पास अपनी खेती में काम करने और मछली पकड़ने के लिए गए थे। उस दौरान संजय उइके और उनके रिश्तेदार भी वहां पर मौजूद थे। तभी संजय उइके ने देखा कि एक बाघ उनकी तरफ दौड़ता हुआ आ रहा है। यह देखकर उसने चिल्लाना शुरू किया।

पिता और पुत्र को चेतावनी देने की कोशिश की कि बाघ उनके समीप है। कुछ ही देर में बाघ बहुत करीब आ गया, इसलिए डरे हुए पिता ने पुत्र को पकड़ा और बांध में छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से उनके पैर बांध के कीचड़ में फंस गए। इससे दोनों की मौत हो गई।

बाघ के डर से अपनी जान बचाने की कोशिश में पिता जीवन धर्मराज कोकोड़े और 7 वर्षीय मासूम बेटे जतिन कोकोड़े के साथ बांध में कूद गया, जहां दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, संजय उइके, जीवन के रिश्ते में साला लगते हैं। यह तीनों खेती के काम से रविवार को लखन बांध के पास गए थे, इस दौरान उन्होंने देखा कि 200 से 250 मीटर की दूरी पर एक बाघ है। एक दूसरे को संकेत देने के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे। अचानक सामने बाघ होने से तीनों में अफरा तफरी मच गई और जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगे।

संजय उइके बांध के नीचे निकल गया, जबकि जतिन बेटे को लेकर पानी में कूद गया। जतिन को तैरना आता था, उसे लगा कि वह बचकर निकल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

संजय उइके भागते-भागते गांव में गया और गांव के ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। तुरंत पुलिस की टीम और वन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

इसी साल मार्च 2026 में नागपुर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। वन विभाग की टीम ने चिंता का कारण बने हुए एक आदमखोर बाघ को पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें-

चंद्रपुर: गुंजेवाही के जंगल में बाघ ने तेंदूपत्ता तोड़ने गईं चार महिलाओं को मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।