1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. IPL 2024: "अब मुंबई कैसे जीतेगी?", रोहित शर्मा के आउट होने पर बुजुर्ग ने मनाया जश्न, तो फैंस ने फोड़ा सिर; मौत

IPL 2024: "अब मुंबई कैसे जीतेगी?", रोहित शर्मा के आउट होने पर बुजुर्ग ने मनाया जश्न, तो फैंस ने फोड़ा सिर; मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 01, 2024 02:14 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 02:20 pm IST

IPL टूर्नामेंट के बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग क्रिकेट प्रेमी को रोहित शर्मा के आउट होने पर उनके दो फैंस ने सिर फोड़ कर मार डाला।

रोहित शर्मा के फैंस ने बुजुर्ग की ली जान- India TV Hindi
रोहित शर्मा के फैंस ने बुजुर्ग की ली जान

IPL टूर्नामेंट इस वक्त पूरे जोरों पर है। इस बीच, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक क्रिकेट प्रेमी को मामूली वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक 63 वर्षीय बंडोपंत बापुसो तिबिले कोल्हापुर शहर के करीब हनमंतवाड़ी ग्रामीण इलाके के निवासी थे। दो दिन पहले मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच हुआ था। इस मैच में मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा आउट हो गए। उनके आउट होने से अब मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल क्रिकेट प्रेमी बंडोपंत ने पूछा। 

गुस्से में बुजुर्ग का फोड़ा सिर

बंडोपंत के इस सवाल से गुस्सा होकर मुंबई इंडियंस के फैंस रहे दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उनका सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना 27 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। बंडोपंत की मौत के बाद उन पर हमला करने वाले बलवंत झांजगे और सागर झांजगे को करवीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मुंबई इंडियंस के हैं फैंस

करवीर पुलिस थाने के मुताबिक, बुधवार को बलवंत झांझगे और सागर झांझगे अन्य लोगों के साथ गली के एक घर में आईपीएल मैच देख रहे थे। ये दोनों मुंबई इंडियंस के फैंस हैं। हैदराबाद के रनों का अंबार लगने से वे काफी गुस्से में थे। जैसे ही रोहित शर्मा एक गेंद पर आउट हुए, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक बंडोपंत तिबिले वहां पहुंच गए और उन्होंने मजाक में कहा, अब रोहित शर्मा के बाहर होने पर मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल पूछते हुए खुशी जाहिर की। इसी दौरान गुस्साए बलवंत और सागर ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में तिबिले के सिर पर चोट लगी और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। करवीर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (रिपोर्ट- समीर मुजावर)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।