Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे में फाड़े गए उद्धव ठाकरे के बैनर, जितेंद्र आव्हाड ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

ठाणे में फाड़े गए उद्धव ठाकरे के बैनर, जितेंद्र आव्हाड ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Edited By: Amar Deep Published : Nov 11, 2023 12:14 pm IST, Updated : Nov 11, 2023 12:14 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंब्रा जाने वाले हैं। ऐसे में उनके स्वागत में बैनर लगाए गए थे। इन बैनरों को किसी अंजान व्यक्ति द्वारा फाड़ दिया गया है। अब बैनर फाड़ने को लेकर विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

मुंब्रा में फाड़े गए उद्धव के स्वागत में लगे पोस्टर।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुंब्रा में फाड़े गए उद्धव के स्वागत में लगे पोस्टर।

ठाणे: मुंब्रा में उद्धव ठाकरे के स्वागत में लगाये गए बैनर को देर रात अंजान व्यक्तियों ने फाड़ दिया। वहीं विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बैनर फाड़े जाने पर ट्वीट कर मुंब्रा पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। आपको बता दें मुंब्रा की शिवसेना शाखा राजनीतिक अखाड़ा बन चुकी है। आज उद्धव ठाकरे मुंब्रा में शिवसेना शाखा पर आने वाले हैं, जिनके स्वागत में एनसीपी कलवा मुंब्रा विधायक और इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने बैनर लगवाए थे। इन बैनरों को देर रात किसी ने फाड़ दिया। वहीं अब उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे शिवसेना गुट के बीच शाखा को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अब शरद पवार गुट की एनसीपी भी शिवसेना शाखा को लेकर मैदान उतर गई है।

उद्धव ठाकरे लेंगे जायजा

बता दें कि मुंब्रा पुलिस ने शिंदे गुट के पूर्व पार्षद राजन केनी को धारा 149 की नोटिस दी है। मुंब्रा शहर में कुछ दिन पहले शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे की शाखा पर जबरन कब्जा करते हुए शाखे पर बुलडोजर चलाने के बाद शाखे का पुनर्विकास करने के लिए पुनर्बांधनी शिंदे गुट द्वारा की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के पक्ष प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे कल मुंब्रा में शिंदे गुट द्वारा शाखे पर कब्जा कर जबरन बुलडोजर चला कर शाखे को जमीन ध्वस्त किए जाने का जायजा लेंगे। साथ ही वह ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं से इस संदर्भ में बातचीत करेंगे।

पुलिस ने दी धारा 149 की नोटिस

दिवाली का त्यौहार चल रहा है और बड़े पैमाने पर लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में मुंब्रा शाखे को लेकर दो गुटों में चल रहे शाखा विवाद पर मुंब्रा पुलिस द्वारा शिंदे गुट के पूर्व पार्षद राजन केनी को धारा 149 की नोटिस दी गई है। वहीं धारा 149 में एक जगह पर 5 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। वहीं पुलिस द्वारा धारा 149 की नोटिस का अगर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धारा 149 में सार्वजनिक रैली, सभा लेना, आंदोलन करना और गाना-बजाना जैसे सभी चीजों पर पाबंदी लगाई गई है।

(ठाणे से रिजवान शेख की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-  

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ का ड्रग्स बरामद, दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली में अमित शाह से मिलने क्यों पहुंचे अजित पवार, मुलाकात की ये हैं तीन अहम वजहें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement