1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुई बेसहारा बेटी की शादी, भामाशाहों ने बढ़ाए हाथ; औताडे दंपति ने किया कन्यादान

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुई बेसहारा बेटी की शादी, भामाशाहों ने बढ़ाए हाथ; औताडे दंपति ने किया कन्यादान

 Published : Oct 27, 2023 11:55 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 11:55 pm IST

इस अनोखे विवाह की शुभ घड़ी में सुष्मिता की आंखें उस संस्था की यादों से डबडबा गई। हालांकि, अनगिनत हाथों द्वारा दिखाई गई उदारता से,बेसहारा सुष्मिता के इस विवाह में चार चांद लग गए।

marriage- India TV Hindi
सुष्मिता ने हेर्ले के एक पढ़े-लिखे युवक किशोर पाटिल से शादी की Image Source : INDIA TV

कोल्हापुर: पुलिस बैंड का मधुर संगीत, सहेलियों के ठाट, आशीर्वाद देने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की भीड़ और लोगों में उमड़ता उत्साह... ऐसे पवित्र माहौल में गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मंगलवार पेठ के बाल कल्याण संकुल की बेटी सुष्मिता और हेर्ले (तहसील हातकणंगले) के किशोर पाटिल की शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई।

बेटी की तरह किया सुष्मिता का कन्यादान

सुनीता और विजय औताडे अपनी बेटी की तरह सुष्मिता का इस विवाह में कन्यादान किया। इस अनोखे विवाह की शुभ घड़ी में सुष्मिता की आंखें उस संस्था की यादों से डबडबा गई। हालांकि, अनगिनत हाथों द्वारा दिखाई गई उदारता से,बेसहारा सुष्मिता के इस विवाह में चार चांद लग गए। अपनी पद-प्रतिष्ठा को भूलकर सभी का यह भाव था कि वे अपने घर की बेटी के शादी में शामिल हुए हैं।

marriage ceremony
Image Source : INDIA TVसंस्था के छोटे भाई-बहन इस विवाह में बेहद खुश दिखे।

बाल कल्याण संकुल संस्था के महिला गृह में पली-बढ़ी है सुष्मिता
बता दें कि बेसहारा लोगों को सहारा देने वाली बाल कल्याण संकुल संस्था के महिला गृह में पली-बढ़ी सुष्मिता ने हेर्ले के एक पढ़े-लिखे युवक किशोर पाटिल से शादी कर ली।  समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने वर-वधू पर पुष्प वर्षा करते हुए नवदंपति को भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस शादी में स्वप्निल जठार ने सोने का मंगलसूत्र, शिवानंद शिंदे ने कान के आभूषण, नीलेश चव्हाण ने भव्य मंडप, अनिल कश्यप, सचिन ग्लास ट्रेडर्स ने जीवन उपयुक्त सामग्री का योगदान दिया।

वर किशोर सजीव नर्सरी में काम करता है। नर्सरी के  मालिक विश्वास पाटिल और विजया पाटिल ने अपने ही बेटे की शादी की तरह, किशोर की शादी में उन सभी खुशियों की बौछार की जैसे किसी बड़े लोगों के विवाह में होती हैं। किशोर की मां कुसुम पाटिल और पिता अन्नासाहेब पाटिल शादी समारोह को देखकर बेहद खुश हुए।  शादी में हेर्ले गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

marriage
Image Source : INDIA TVसुष्मिता ने हेर्ले के एक पढ़े-लिखे युवक किशोर पाटिल से शादी की

ये गणमान्य लोग हुए शामिल-
जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित, संस्था के उपाध्यक्ष वी बी पाटिल, सुरेश शिपुरकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी पी. बी. शिर्के, विजय देवने, मानद सचिव पद्मजा तिवले, शिवशाहीर राजू राऊत, पत्रकार विश्वास पाटिल,गौरी पाटिल, वास्तुकार निरंजन वायचल, पूर्व महापौर महादेवराव अडगुले, आर.के. पोवार, रसिया पडलकर, सीमा पाटिल, गीता हसुरकर, एस. एन.पाटिल, शैला टोपकर, जय कामत, पद्मजा गोरे, सलाहकार अश्विनी खाड़े, सलाहकार शिल्पा सुतार, अशोक पवार, हर्षवर्द्धन कदम भी उस विवाह में मौजूद थे।

बच्चों की खुशी का जश्न
सुष्मिता के साथ पलने वाले संस्था के छोटे भाई-बहन इस विवाह में बेहद खुश थे क्योंकि संस्था में एक बेटी की शादी हो रही थी। सुष्मिता को शादी में लाते वक्त उन्होंने जमकर डांस भी किया। इस विवाह के लिए पूरी संस्था को भी नई दुल्हन की तरह सजाया गया था।

(रिपोर्ट- समीर मुजावर)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।