1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मां ने बेटी के सिर, छाती और पेट पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पति की इस बात से थी नाराज

मां ने बेटी के सिर, छाती और पेट पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पति की इस बात से थी नाराज

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 21, 2026 01:01 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 01:01 pm IST

लातूर में मां ने अपनी बेटी को मारकर चौंका दिया। महिला ने अपनी बेटी की जान सिर्फ इस वजह से ले ली क्योंकि उसका पति अपने घर देर से आया था।

Latur Mother Kills Daughter- India TV Hindi
लातूर में मां ने ले ली अपनी बेटी की जान। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में महिला ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसका अपने पति से घर लेट आने को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक, 30 साल की यह महिला, लातूर के श्यामनगर इलाके में सोमवार को घटी घटना के मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। महिला के पति की उम्र 34 साल है। वह दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। इस हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है।

बेटी की हत्या को कैसे दिया अंजाम?

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात महिला का पति अपने घर में लौटा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति के देर से घर लौटने की वजह से महिला नाराज थी। उसने पति के विवाद के बाद कथित तौर पर धारदार चाकू हाथ में लिया और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।

चेहरे, छाती और पेट पर किया जानलेवा हमला

महिला ने अपनी बेटी के चेहरे, छाती, पेट, कमर, सिर और अन्य अंगों पर अटैक किया। इसकी वजह से घायल बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पिता को अपनी बच्ची को अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला। उसकी बेटी ने पहले ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि बच्ची के पिता की शिकायत पर लातूर पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। महिला से पूछताछ भी हुई है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसके पीछे पति का घर देर से आना ही है या फिर कोई और एंगल भी है। इस घटना से इलाके में दहशत है। हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि कोई मां अपनी बेटी की जान कैसे ले सकती है।

ये भी पढ़ें-

IIT कानपुर में 25 साल के PhD छात्र ने किया सुसाइड, 23 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

राजधानी पटना में हॉस्टल में बमबाजी और गोलीबारी से फैली दहशत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।