1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'लॉरेंस बिश्नोई का आदमी आने वाला है मुम्बई, बड़ी घटना को देगा अंजाम', पुलिस कंट्रोल रूम में आए कॉल से मचा हड़कंप

'लॉरेंस बिश्नोई का आदमी आने वाला है मुम्बई, बड़ी घटना को देगा अंजाम', पुलिस कंट्रोल रूम में आए कॉल से मचा हड़कंप

 Reported By: Atul Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 20, 2024 11:36 am IST,  Updated : Apr 20, 2024 12:38 pm IST

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक अज्ञात कॉल से सनसनी फैल गई। पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया। कॉल करने्वाले शख्स ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आनेवाला है।

Mumbai police- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : FILE

 मुंबई: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें एक अज्ञात शख्स ने यह बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आनेवाला है जहां वह एक बड़ी घटना को अंजाम देगा। इतना ही नहीं कॉल करने वाले शख्स ने यह भी बताया कि  लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा दादर रेलवे स्टेशन पर आने वाला है। यह खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुम्बई पुलिस, रेलवे पुलिस,आरपीएफ समेत सारी एजेंसिया अलर्ट हो गईं। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करनेवाले शख्स और उसके लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।

लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर सलमान के घर बाहर पहुंचा कैब ड्राइवर

बता दें कि बुधवार को सलमान के गलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक कैब पहुंची और ड्राइवर ने पूछा कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है? उसके लिए कैब आई है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला सलमान के अपार्टमेंट तक कैब भेजने वाला शख्स रोहित त्यागी है।

गाजियाबाद से पुलिस ने रोहित त्यागी को किया गिरफ्तार

रोहित त्यागी ने ऑन लाइन कैब बुक की थी। उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। त्यागी के मुताबिक उसने प्रैंक करने के लिए ऐसा किया था। रोहित त्यागी को आईपीसी की धारा 505 और 290 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

रविवार तड़के दो लोगों ने सलमान के बाहर की थी फायरिंग

इससे पहले रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इस मामले में पुलिस ने बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया था।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।