1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लॉकडाउन, राज्य में मिले 30535 नए कोरोना केस

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लॉकडाउन, राज्य में मिले 30535 नए कोरोना केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2021 11:32 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 11:35 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। ऐसे में अब नांदेड़ जिले में 24 मार्च से 11 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लॉकडाउन, राज्य में मिले 30535 नए कोरोना केस- India TV Hindi
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लॉकडाउन, राज्य में मिले 30535 नए कोरोना केस Image Source : PTI

नांदेड़ (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। ऐसे में अब नांदेड़ जिले में 24 मार्च से 11 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या को बढ़ता देख मंत्री अशोक चव्हाण ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने लॉकडाउन लगाए जाने की भी जानकारी दी।

अशोक चव्हाण ने कहा, “नांदेड़ जिले के कोरोना में स्थिति चिंताजनक है। इस पृष्ठभूमि में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ आज सुबह (21 मार्च) एक समीक्षा बैठक की। मैंने जिला प्रशासन को कोरोना नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने 24 मार्च की मध्यरात्रि से 11 दिनों के लिए पूरे नांदेड़ जिले में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "प्रशासन इस बात का ध्यान रख रहा है कि आवश्यक वस्तुओं और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित न हो। नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया जाता है।” बता दें कि नांदेड़ जिले में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 31 मार्च तक सभी धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च को बंद कर दिया गया था। नांदेड़ के जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थलो में सिर्फ धार्मिक गुरु को ही धार्मिक विधि करने की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 30535 नए केस मिले

महाराष्ट्र में रविवार को 30 हजार से भी ज्यादा नए केस मिले हैं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। राज्य में संक्रमण से 99 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 53,399 हुई। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई। वहीं, मुंबई में कोविड-19 के 3,779 नए मामले सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौत हुई।

हाल ही में, महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सावधानी को कम न करने का आग्रह किया था। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा था, "कोविड-19 के हल्के लक्षण होने पर मैंने खुद की जांच करवाई थी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।