1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला शिवसेना यूबीटी का पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला शिवसेना यूबीटी का पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Atul Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 21, 2024 11:16 am IST,  Updated : May 27, 2024 06:35 pm IST

पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। वह शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत महाराष्ट्र में बीते सोमवार 20 मई को 13 सीटों पर मतदान संपन्न हुए हैं। इसके साथ ही राज्य की सभी 48 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। हालांकि, चुनाव के बीच मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

टॉयलेट में मिला शव

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते ही मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

 जांच में जुट गई पुलिस

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें- आरोपी बेटे को जमानत मिली तो बिल्डर पिता हुए गिरफ्तार, पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

आरोपी बेटे को जमानत मिली तो बिल्डर पिता हुए गिरफ्तार, पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।