1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने जमकर किया गरबा डांस, सामने आया VIDEO

महाराष्ट्र: अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने जमकर किया गरबा डांस, सामने आया VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 16, 2023 11:27 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 12:09 am IST

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा का गरबा डांस का वीडियो सामने आया है। इस दौरान उन्होंने जनता को गरबा मंडपो की बधाई दी और लोगों के साथ मिलकर गरबा डांस किया।

Navneet Rana- India TV Hindi
नवनीत राणा Image Source : INDIA TV

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने जनता को गरबा मंडपो की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ जमकर गरबा डांस भी किया है। उनके गरबा डांस का वीडियो भी सामने आया है। 

एक महीने पहले हुई थी पति रवि राणा पर हमले की कोशिश 

अमरावती से सांसद नवनीत राणा अक्सर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनके पति रवि राणा विधायक हैं। सितंबर में रवि राणा पर हमले की भी कोशिश हुई थी। रवि राणा ने तब ये आरोप लगाया था कि ये हमला ठाकरे गुट से ही किसी ने किया है। उन्होंने बताया था कि वह दही हांडी कार्यक्रम खत्म होने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की। इस मामले में अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने हमलावर शख्स को हिरासत में भी लिया था।

नवनीत राणा को मिल चुकी है धमकी

पति रवि राणा पर हुए हमले से पहले सांसद नवनीत राणा को भी धमकी मिली थी। धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शख्स ने सांसद नवनीत को धमकी दी थी और गाली-गलौज की थी। धमकी देने वाले शख्स की पहचान श्याम तायवाडे़ के रूप में हुई थी। इस  शख्स ने कहा था कि वह तिवसा से बोल रहा है और आप (नवनीत) भीड़-भाड़ वाली पर जगह पर जाती हैं। आपको पता नहीं चलेगा कि कब आप पर तेज चाकू से हमला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: 

जम्मू कश्मीर: शोपियां में पुलिस ने हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

यूपी: देवरिया हिंसा मामले में बड़ी खबर! प्रेम यादव के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के सरकारी आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।