महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को हिरासत में ली गई एक महिला की बेटी से कथित तौर पर "यौन संबंध" डिमांड आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। 54 साल के इस ASI ने कथित तौर पर हिरासत में ली गई महिला से कहा कि वह अपनी बेटी को उसके पास भेजे। महिला को कथित तौर पर 80 लाख रुपये के एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया था।
महिला से बोला- अपनी बेटी मेरे कमरे में भेजो
ASI राजेश जाधव मंगलवार को ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी पद का दुरुपयोग करते हुए महिला को पैसे का लालच दिया। पुलिस इंस्पेक्टर अनिल जुमले ने बताया कि ASI महिला से कि वह अपनी बेटी को उसके पास यौन संबंध बनाने के लिए भेजे। पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर हिरासत में ली गई महिला से कहा, "तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी बेटी भी ज़रूर सुंदर होगी। उसे मेरे पास भेजो, मैं तुम्हें 10,000 रुपये दूंगा।"
सीनियर अधिकारी ने लगाई डांट
बताया जा रहा है कि महिला को अदालत में पेश किए जाने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड दी गई थी, जिसके बाद उसे अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस थाने में रखा गया था। इसी दौरान महिला ने थाने में मौजूद एक महिला पुलिस कर्मचारी को बताया कि एएसआई ने उससे अशोभनीय मांग की है। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी ने यह बात अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे। इसके बाद सीनियर पुलिसकर्मी ने आरोपी पुलिसकर्मी को डांट लगाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
यहां देखें देखें वीडियो
ASI को सस्पेंड किया गया
वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांदक ने ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरोपी के ख़िलाफ़ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद वह फरार है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीनियर पुलिस अधिकारी आरोपी पुलिसकर्मी से पूछताछ हुए और उसे डांटते हुए दिख रहे हैं।
रिपोर्ट- गुलाम मोहसिन, अकोला