1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से मुंबई में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से मुंबई में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 24, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 01:02 pm IST

मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV/PEXELS

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला के साथ में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस छेड़छाड़ का आरोप एक ऑटो ड्राइवर पर लगा है। पुलिस ने इस घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में कार्यरत एक महिला के साथ छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। येलो गेट पुलिस स्टेशन ने आरोपी ड्राइवर अनिल कांबले (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर के उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पीड़िता की शिकायत?

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़िता न्यूजीलैंड स्थित जहाज पर काम करती है, जो बीपीटी पोर्ट पर डॉक किया गया है। 22 मार्च को उसे भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक फूड फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उसने बीयर पी। रात करीब 9:30 बजे वह अपने दो सहकर्मियों के साथ कोलाबा के एफिंगुट रेस्टोरेंट गई। बाद में रात 11:30 बजे वे बीपीटी के ग्रीन गेट पर पहुंचे, जहां उन्हें वापस उनके जहाज पर छोड़ने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था की गई। इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की गई।

महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, जब महिला गाड़ी में चढ़ने वाली थी, तो चालक ने पहले उससे हाथ मिलाया, लेकिन फिर कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने तुरंत उसका विरोध किया और भारतीय नौसेना के संपर्क अधिकारी को सूचित किया। इसके बाद, उसने येलो गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे कुणाल कामरा, मानहानि समेत इन धाराओं में केस दर्ज

ब्रिज के पास बैरियर से टकरा कर पलटी तेज रफ्तार BMW, 3 लोग घायल, लापरवाही का मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।