1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: नागपुर में बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, सेना के 2 जवानों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र: नागपुर में बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, सेना के 2 जवानों की मौत, 7 घायल

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 16, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 06:45 am IST

नागपुर के कन्हान पुल पर एक ऑटो और ट्रैवलर बस के बीच भिड़ंत में सेना के 2 जवानों की मौत हो गई और कुल 7 लोग गंभीर रूप में घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Nagpur- India TV Hindi
नागपुर में बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े Image Source : INDIA TV

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा हुआ है। ऑटो और बस के बीच टक्कर में सेना के 2 जवानों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 6 आर्मी के हैं। हादसा नागपुर के कन्हान पुल पर हुआ। ऑटो और बस में ये टक्कर आमने सामने हुई, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 

क्या है पूरा मामला?

नागपुर के कन्हान पुल पर एक ऑटो और ट्रैवलर बस के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई। 6 जवानों और एक ड्राइवर का इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में ड्राइवर सहित 9 लोग सवार थे। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कामठी में गार्ड रेजीमेंट सेंटर के आठ जवान ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। न्यू कामठी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

स्कोडा कार ने 6 लोगों को कुचला 

शनिवार को ही खबर सामने आई थी कि नागपुर में एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सड़क के किनारे खड़े 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

सीसीटीवी में देखा गया था कि कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े होते हैं, तभी एक तेज रफ्तार कार आती है और उन्हें जोरदार टक्कर मारती है। मामला नागपुर के केडीके कॉलेज के पास का है। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।