1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अरे ये क्या! शिवसेना कैंडिडेट ने अपने ही नेता का एबी फॉर्म फाड़कर निगल लिया

अरे ये क्या! शिवसेना कैंडिडेट ने अपने ही नेता का एबी फॉर्म फाड़कर निगल लिया

 Published : Jan 01, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 12:36 pm IST

पुणे नगर निगम चुनाव की गहमागहमी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 36 (A) में शिवसेना के एक उम्मीदवार ने नामांकन को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे उम्मीदवार का एबी फॉर्म निगल लिया।

eknath shinde- India TV Hindi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे। Image Source : PTI

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए जहां मुंबई में बीजेपी की एक बागी नेता ने डुप्लीकेट AB फॉर्म अटैच कर दिया। वहीं, पुणे से भी एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुणे नगर निगम चुनाव में एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार का एबी फॉर्म फाड़कर निगलने के आरोप में शिवसेना के ही एक प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

शिवसेना के उम्मीदवारों के बीच तीखी बहस

यह घटना धनकावाड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई। बाद में शिवसेना उम्मीदवार उद्धव कांबले (34) के खिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में केस दर्ज किया गया।

दरअसल, पुणे शहर की वार्ड संख्या 34 में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए शिवसेना के 2 उम्मीदवारों को एबी फॉर्म जारी किए गए थे। इसी बात को लेकर शिवसेना के उम्मीदवारों उद्धव कांबले और मच्छिंद्र धवले के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस के दौरान कांबले ने धवले के एबी फॉर्म छीन लिए, उन्हें फाड़ दिया और निगल लिया।

AB फॉर्म क्या है?

बता दें कि फॉर्म ए और बी आवश्यक दस्तावेज हैं जिनके तहत कोई राजनीतिक दल किसी उम्मीदवार को चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित करता है। पुणे नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को चुनाव होगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी कर्मचारी के आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालने के लिए मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

गजब है! BMC चुनाव के लिए बीजेपी नेता ने भरा फर्जी फॉर्म, इलेक्शन कमीशन ने कर लिया एक्सेप्ट

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: 29 नगर निगम कुल कितने हैं उम्मीदवार, यहां जानें पूरा डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।