1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: सीएम एकनाथ शिंदे ने चलाया ट्रैक्टर, जुहू बीच पर मशीन लगाकर की सफाई

VIDEO: सीएम एकनाथ शिंदे ने चलाया ट्रैक्टर, जुहू बीच पर मशीन लगाकर की सफाई

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Swayam Prakash
 Published : Dec 09, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 12:21 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुंबई के जुहू बीच पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान सीएम शिंदे बीच पर ट्रैक्टर चलाते दिखे थे। सीएम शिंदे का ट्रैक्टर चलाते हुए ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shinde tractor video- India TV Hindi
जुहू बीच पर ट्रैक्टर चलाते सीएम शिंदे Image Source : VIDEO GRAB

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सीएम शिंदे अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। दरअसल, एकनाथ शिंदे ने आज डीप क्लीनिंग मुहिम के तहत मुंबई के जुहू बीच पर ट्रैक्टर चलाते दिखे। इस दौरान ट्रैक्टर के साथ लगी मशीन से सीएम शिंदे सफाई करते नजर आए। महाराष्ट्र सीएम का ये वीडियो लोग खूब शेयर कर रहे हैं। मुंबई के बीच पर सफाई के बाद सीएम जुहू के इस्कॉन मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। वहीं इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी भी चलाते दिखे थे ट्रैक्टर

बता दें कि नेताओं के ट्रैक्टर चलाने के पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं। इससे कुछ महीने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सामने आया था। इसी साल जुलाई में राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे थे। इसके साथ ही राहुल किसानों के साथ धान के खेत में रोपाई करते भी नजर आए थे। दरअसल, दिल्ली से शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के बरोदा हल्के और मदीना गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने खेत में उतर कर किसानों के साथ धान की रोपाई की और ट्रैक्टर भी चलाया था।

जयवर्धन सिंह ने भी चलाया था ट्रैक्टर

वहीं इससे पहले अगस्त महीने में आगर मालवा जिले में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी ट्रैक्टर चलाया था। आगर मालवा में एक रैली के दौरान जयवर्धन सिंह ट्रैक्टर-टैंकर चलाते हुए दिखाई दिए थे। दरअसल आगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के द्वारा उनके क्षेत्र में विधायक निधि से बांटे गए टैंकरों के साथ वाहन रैली का आयोजन किया था। इसी रैली में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एक ट्रैक्टर-टैंकर के चालक को हटाकर उसे खुद ही चलाने लगे थे। उनके साथ ट्रैक्टर पर विधायक विपिन वानखेड़े सहित अन्य नेता भी बैठ गए। इसी टैंकर पर कई कार्यकर्ता भी बैठे हुए थे।  

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन से पहले ही विवादों में आया दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब, जानें क्या है मामला

पीएम मोदी और सीएम योगी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खून से लिखे लेटर, सरकार को दी ये चेतावनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।