1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3081 नए केस मिले, 50 और मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3081 नए केस मिले, 50 और मरीजों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 09:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 09:32 pm IST

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3081 नए केस मिले, 50 और मरीजों की हुई मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3081 नए केस मिले, 50 और मरीजों की हुई मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार इस महामारी से 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,438 पर पहुंच गई है। विभाग ने बताया कि रविवार को कुल 2,342 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,86,469 हो गई है। महाराष्ट्र में अभी 52,653 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के एक दिन बाद रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के टीके के प्रतिकूल प्रभाव का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। टोपे ने विश्वास भी जताया कि ‘‘सब कुछ सुरक्षित रहेगा’’।  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि पहले दिन पूरे राज्य में 18,425 लोगों को टीके लगाये गये। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘‘शनिवार को टीकाकरण के बाद टीके के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। सब कुछ सुरक्षित था, सुरक्षित रहेगा।’’ बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को को-विन एप में कुछ समस्याओं के बाद राज्य में टीकाकरण अभियान को सोमवार तक स्थगित करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने टीकाकरण के पंजीकरण का प्रबंधन करने के लिए एप बनाया है। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2910 नए मामले आए थे और 50 संक्रमितों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि शनिवार को राज्य में कुल मामले 19,87,678 पहुंच गए थे जबकि मृतकों की संख्या 50,388 हो गई थी। 

उन्होंने बताया था कि 3039 मरीजों के संक्रमण को मात देने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18,84,127 हो गई थी। इसके साथ महाराष्ट्र में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों का आंकड़ा 51,965 हो गया था। वहीं, शनिवार को मुंबई में 571 नए मामले सामने आए थे और आठ संक्रमितों की मौत हुई थी।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।