1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने Axis बैंक से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक मैसेज

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने Axis बैंक से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक मैसेज

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 19, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 11:02 pm IST

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने Axis बैंक में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही थीं। अमृता ने इस्तीफे के लेकर भावुक मैसेज शेयर किया है।

Amruta Fadnavis axis bank- India TV Hindi
अमृता ने Axis बैंक से दिया इस्तीफा। Image Source : X (@AMRUTA FADNAVIS)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। अमृता फडणवीस ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि अमृता फडणवीस भारत के प्रसिद्ध Axis बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर देते हुए अमृता ने भावुक कर देने वाला मैसेज शेयर किया है।

अमृता फडणवीस ने क्या बताया?

अमृता फडणवीस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा- "23 साल पहले, मैं एक यंग मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में आई थी। आज मैं कृतज्ञता से भरे दिल के साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पद से इस्तीफा दे रही हूं। ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, राजकोष से लेकर कस्टमर रिलेशंस तक के अनुभव के साथ, यह संस्थान मेरा परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रहा है।"

खूबसूरत अध्याय समाप्त हो रहा- अमृता फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा- मैं हर तरह के सहयोग के लिए अपने सहयोगियों और लीडर्स, विशेष रूप से एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी की आभारी हूं। यह खूबसूरत अध्याय समाप्त हो रहा है, ऐसे में मैं आजीवन सबक और मित्रता लेकर चलूंगी। शुक्रिया एक्सिस बैंक। "

2005 में हुई थी देवेंद्र और अमृता की शादी

आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2005 में देवेंद्र और अमृता ने शादी की थी। राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अमृता अक्सर अपने पति और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सपोर्ट करती हुई दिखाई देती हैं। अमृता ने अपने X हैंडल पर बताया है कि वह पूर्व बैंकर, गायक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। सोशल मीडिया पर अमृता की अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग है। X पर अमृता के 2 लाख 37 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

ये भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग, बड़े बेटे जय बोले- 'ब्लैक बॉक्स नष्ट होना संभव नहीं'

"न CBI, न CID की जांच पर भरोसा", अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।