1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जब मुंबई में करोड़ों रुपये की लैम्बोर्गिनी हुई हादसे का शिकार, Video आया सामने

जब मुंबई में करोड़ों रुपये की लैम्बोर्गिनी हुई हादसे का शिकार, Video आया सामने

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 22, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 02:28 pm IST

मुंबई के कोस्टल रोड पर करोड़ों रुपये की तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में गाड़ी को तो नुकसान पहुंचा है लेकिन चालक सुरक्षित है। घटना का Video सामने आया है।

Mumbai lamborghini accident- India TV Hindi
मुंबई में लैम्बोर्गिनी का एक्सीडेंट। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में करोड़ों रुपये की लैम्बोर्गिनी कार के हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे में लैम्बोर्गिनी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार को बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार की सुबह कोस्टल रोड के दक्षिणी मार्ग पर एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी। इस हादसे में कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चालक को कोई चोट नहीं आई।

कार के अगले हिस्से को नुकसान

वर्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लैम्बोर्गिनी कार में सवार शख्स की पहचान 52 वर्षीय आतिश शाह कि रूप में हुई है जो कि नेपियन सी रोड के निवासी हैं। वह रविवार को कोलाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक फिसल गई और बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई।

वीडियो हो रहा वायरल

उद्योगपति और कार प्रेमी गौतम सिंघानिया ने इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो गया। सिंघानिया ने कहा- "एक और दिन, एक और लेम्बोर्गिनी हादसा। इस बार मुंबई के कोस्टल रोड पर सुबह 9:15 बजे। क्या इन कारों में ट्रैक्शन कंट्रोल भी होता है? आग लगने से लेकर पकड़ छूटने तक, लेम्बोर्गिनी के साथ क्या हो रहा है?"

कितने की आती है लैम्बोर्गिनी कार?

आपको बता दें कि लेम्बोर्गिनी को दुनिया की सबसे महंगी कार कंपनियों में एक माना जाता है। इसकी कार हाई स्पीड और बेहतरीन डिजाइन के लिए जानी जाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.18 करोड़ रुपये से शुरू होती है और 8 करोड़ से ज्यादा तक जाती है।

ये भी पढे़ं- थाने में जब महिला PSI ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, शिकायतकर्ता से जमकर हुई नोकझोंक; VIDEO वायरल

अवैध हुक्का पार्लर में मुंबई क्राइम ब्रांच की रेड, 27 लोग गिरफ्तार, जानें पुलिस को क्या-क्या मिला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।