1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. थाने में जब महिला PSI ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, शिकायतकर्ता से जमकर हुई नोकझोंक; VIDEO वायरल

थाने में जब महिला PSI ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, शिकायतकर्ता से जमकर हुई नोकझोंक; VIDEO वायरल

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 22, 2025 11:54 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 12:07 pm IST

मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक और एक शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।

महिला उप निरीक्षक और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस- India TV Hindi
महिला उप निरीक्षक और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस Image Source : REPORTER

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो में बहस के दौरान पुलिस उप निरीक्षक दुर्गा खर्डे अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले लोग खुद एक मामले में आरोपी हैं। जब पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, तब उन्होंने पुलिस स्टेशन के भीतर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसी दौरान, PSI दुर्गा खर्डे और केस में शामिल लोगों के बीच यह तीखी बहस हुई।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और घटना की पूरी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में पुजारी ने की आत्महत्या

एक अन्य खबर में, मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में 52 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर के भीतर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उस पर कुछ घंटे पहले ही यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि कांदिवली इलाके में स्थित मंदिर के पंखे से पुजारी का शव लटका हुआ मिला।

ये भी पढ़ें-

आज से GST कटौती की दरें लागू, बीजेपी नेता बोले- "पीएम मोदी ने खत्म किया सिरदर्द", किसने क्या कहा?

Delhi Traffic Advisory: रामलीला की धूम, दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन रास्तों पर जानें से बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।