1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे आज 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, यात्रा से पहले जान लें पूरी खबर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे आज 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, यात्रा से पहले जान लें पूरी खबर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 09, 2023 10:55 am IST,  Updated : Nov 09, 2023 10:58 am IST

राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि वाहन चालकों की असुविधा और सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए इस यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है।

mumbai pune expressway- India TV Hindi
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे Image Source : FILE PHOTO

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 9 नवंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए ट्रैफिक ब्लॉक होगा। बता दें कि इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र रेलवे विकास महामंडल द्वारा चिखले ब्रिज के करीब गर्डर लॉन्च का काम किया जाएगा। इसे देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) ने हाइवे के पुणे से मुंबई की दिशा के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 6 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। 6 घंटे के इस निर्धारित कार्य के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई चैनल पर सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का यातायात रोक दिया जाएगा।  

कल भी आंधे घंटे तक प्रभावित हुआ था ट्रैफिक

पिछले कुछ दिनों से यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैन्ट्री लगाने के लिए एक विशेष ब्लॉक लिया जा रहा था। MSRDC ने बुधवार को भी अलग-अलग समय पर मुंबई और पुणे गलियारों पर आधे घंटे का अवरोध लगाया था। राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि वाहन चालकों की असुविधा और सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए इस यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग-

  1. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे की ओर से मुंबई की ओर आने वाले वाहन 9.600 पनवेल से मुंबई से बाहर निकलने के लिए पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 48 को करंजड़े से कलंबोली की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  2. मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग 48, इस मार्ग पर पुणे की ओर से मुंबई की ओर आने वाले वाहनों को बोरले टोल प्लाजा तक पहुंचे बिना शांडुंग फाटा से पनवेल की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  3. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे की ओर से मुंबई की ओर आने वाले हल्के वाहन 39.800 खोपोली निकास से मुंबई पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 48 मार्ग हैं।

(रिपोर्ट- सर्वजीत सोनी)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।