1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पाकिस्तानी एक्टर और खिलाड़ियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं: CM फडणवीस, शुरू हुई पाकिस्तानियों को निकालने की तैयारी

पाकिस्तानी एक्टर और खिलाड़ियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं: CM फडणवीस, शुरू हुई पाकिस्तानियों को निकालने की तैयारी

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 25, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 05:23 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में पाकिस्तानियों को पहचानने और उन्हें निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम ने कहा है कि पाकिस्तानी एक्टर और खिलाड़ियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान शुरू।- India TV Hindi
महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान शुरू। Image Source : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़कर पाकिस्तान लौट जाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। वहीं, अब पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का काम चल रहा है।

पाकिस्तानी एक्टरों से कोई सिंपथी नहीं- फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कह दिया है कि पाकिस्तानी एक्टरों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति हमारे मन में कोई सिंपथी यानी सहानुभूति नहीं है। सीएम फडणवीस ने कहा-  "भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को आईडेंटिफाई करने का काम चल रहा है। पुलिस को भी जानकारी दी गई है। कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में न रुके। हम पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेंगे, उनको देश से बाहर निकलेंगे। ओवर स्टे करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

पीएम मोदी पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे- फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पाकिस्तान को करारा जवाब जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। इसके पहले भी जब-जब भारत पर हमला हुआ है तब पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। इस बार भी पाकिस्तान को करारा जवाब जरूर मिलेगा। 

शिवसेना UBT पर फडणवीस का निशाना

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम हमले को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के न शामिल होने पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि इस देश का इतिहास रहा है कि जब भी बात देश की आती है तब सभी राजनीतिक दल एक साथ खड़े होते हैं। जब दुश्मन हमला करता है तो हमारे देश का हर राजनीतिक दल मतभेद नहीं देखते हैं। लेकिन जिस तरह छोटे मन का काम हो रहा है देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।