1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महायुति की बैठक रद्द, एकनाथ शिंदे अपने गांव रवाना, इस तारीख को हो सकता है CM का ऐलान

महायुति की बैठक रद्द, एकनाथ शिंदे अपने गांव रवाना, इस तारीख को हो सकता है CM का ऐलान

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 29, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 02:16 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंबई में आज की महायुति की बैठक रद्द होने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले खबर आई थी कि एकनाथ शिंदे आज महायुति की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।

महायुति में सीएम पर चर्चा जारी। (फाइल फोटो)- India TV Hindi
महायुति में सीएम पर चर्चा जारी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम को सामने आए करीब एक हफ्ते का समय बीच चुका है। हालांकि, अब तक भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं। पहले खबर आई थी कि शुक्रवार की शाम महायुति की बैठक हो सकती है। हालांकि, अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बीच इस बात की जानकारी भी सामने गई है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब किया जा सकता है।

कब होगा सीएम का ऐलान?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। उसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर महायुति की संयुक्त बैठक होगी। दिल्ली से आनेवाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में एक या दो दिसंबर को सीएम का ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जा सकती है। वही शिंदे के करीबियों की माने तो इस बीच शिंदे सतारा अपने गांव भी जायेंगे।

शिवसेना क्या कह रही?

इससे पहले खबर आई थी कि आज देर शाम महायुति की बैठक हो सकती है। शिवसेना नेता संजय शिरसाठ ने कहा था कि एकनाथ शिंदे आज महायुति की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। शिंदे सरकार में रह सकते है। आज की बैठक में विभागों पर भी फिर से चर्चा होने वाली थी। वहीं, शिवसेना के एक अन्य नेता दीपक केसरकर ने कहा था कि शिवसेना महायुति के साथ है अमित शाह ने भरोसा दिया है कि एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान किया जाएगा।

अमित शाह के साथ हुई थी बैठक

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अजित पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी थी कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार, फडणवीस को सीएम बनाने की बात पर सहमत हो गए हैं। भाजपा की ओर से एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान रखने का भरोसा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- चुनाव के बाद महायुति सरकार का ऐलान, वक्फ बोर्ड को देगी 10 करोड़ रुपये का फंड

उद्धव ठाकरे के लिए नई समस्या, राज ठाकरे के बेटे को हराने वाले विधायक की तबीयत बिगड़ी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।