1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में बड़ी वारदात, चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 4 घायल

मुंबई में बड़ी वारदात, चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 4 घायल

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 24, 2023 06:59 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 07:01 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है।

Chunabhatti- India TV Hindi
चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां के चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में कुल 21 राउंड फायर हुए। इसमें कुल 5 लोग जख्मी हुए और 1 की हालत गंभीर थी। बाद में खबर सामने आई कि एक शख्स की मौत हो गई है।

मृत व्यक्ति की पहचान 46 साल के सुमित येरुंकर के रूप में हुई। उनके 2 गोलियां लगी थी, जिसमें एक पेट में और दूसरी बाएं कंधे में लगी थी। हमला करने वालों की संख्या 2 बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

हमलावरों के निशाने पर थे ये लोग

  1. सुमित येरुंकर, उम्र 46 साल (दो गोलियां लगीं- पेट और बाएं कंधे में)
  2. रोशन निखिल लोखंडे, उम्र - 30 साल (1 गोली लगी- दाहिनी जांघ में)
  3. आकाश खंडागले, उम्र 31 साल (1 गोली लगी- दाहिने हाथ पर)

ये आम लोग हुए जख्मी

  1. मदन पाटिल- उम्र 54 वर्ष (बाएं हाथ में 1 गोली लगी)
  2. तृषा शर्मा - उम्र 8 वर्ष

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: पटना में मां और 2 बच्चे रेलवे पटरी पर गिरे, पूरी रफ्तार से गुजरी ट्रेन लेकिन बच गई तीनों की जान 

 बिहार: मोतिहारी में मुखिया ने स्टेज पर चढ़कर किया डांस, डांसर पर लुटाए पैसे, VIDEO हुआ वायरल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।