1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड हुआ मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, सामने आया वीडियो

हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड हुआ मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, सामने आया वीडियो

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 11, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 01:38 pm IST

Maharashtra News : महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर को हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड होते हुए दिखाया गया है।

Minister Chhagan Bhujbal, Maharashtra Latest News, Maharashtra video, india tv, hindi news - India TV Hindi
उड़ाना भरता हेलीकॉप्टर। Image Source : REPORTER INPUT

Maharashtra News : पुणे के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी में महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को भी आना था। मगर, इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से एक चूक हो गई। भुजबल का हेलीकॉप्टर खानवाड़ी गांव पहुंचा जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए एक अलग स्थान पर विशेष रूप से एक हेलीपैड तैयार किया गया था। हालांकि, कार पार्किंग क्षेत्र के भीतर एक खाली जगह देखकर, पायलट ने यह मान लिया कि यही हेलीपैड होगा और उसने हेलीकॉप्टर को वहीं उतार दिया। बाद में, जब पुलिस ने पायलट को उसकी गलती के बारे में बताया तो हेलीकॉप्टर को उस स्थान से हटा दिया गया। 

यहां देखें वीडियो 

मंत्री छगन भुजबकल के हेलीकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है। 

 

कौन हैं छगन भुजबल

छगन भुजबल महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिज्ञ और ओबीसी समुदाय के दिग्गज नेता हैं। वे वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संभाल रहे हैं। येवला (नासिक) से पांच बार विधायक चुने जा चुके भुजबल शिवसेना से राजनीति शुरू की, बाद में कांग्रेस और 1999 में शरद पवार के साथ एनसीपी के संस्थापक सदस्य बने। वे दो बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और लोक निर्माण, गृह और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।   

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।