1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में पटरी से उतरी मोनोरेल, हवा में उठ गया पहला डिब्बा; देखें वीडियो

मुंबई में पटरी से उतरी मोनोरेल, हवा में उठ गया पहला डिब्बा; देखें वीडियो

 Written By: Sachin Chaudhary, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 05, 2025 11:12 am IST,  Updated : Nov 05, 2025 12:02 pm IST

मुंबई में मोनोरेल हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें मोनोरेल के पहले डिब्बे का कुछ हिस्सा हवा में उठता दिखाई दे रहा है।

wadala monorail accident- India TV Hindi
मुंबई में मोनोरेल हादसे का शिकार हुई Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में मोनोरेल ट्रेन के साथ टेस्टिंग के दौरान हादसा हो गया है। मोनोरेल पटरी से उतर गई और उसका आगे का कुछ हिस्सा हवा में उठ गया। गनीमत रही कि टेस्टिंग के दौरान कोई भी यात्री मोनोरेल में नहीं थी, इसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसा होने के बाद MMRDA और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा ले रहे हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुए. दुर्घटना के वक्त मोनोरेल में मौजूद रहे 2 क्रू मेंबर्स को बचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना घटी तब ट्रेन सिग्नलिंग टेस्टिंग से गुजर रही थी. इस दौरान मोनोरेल को नुकसान हुआ।

मोनोरेल कैसे हुई हादसे का शिकार?

मोनोरेल ट्रेन पटरी से उतरकर स्ट्रक्चर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। इस हादसे में मोटरमैन घायल हो गया. हालांकि, समय रहते बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया गया। इस घटना में ट्रेन का अलाइनमेंट क्षतिग्रस्त हो गया।

हवा में उठ गया मोनोरेल का हिस्सा

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि मोनोरेल स्ट्रक्चर के ऊपर रुक गई है। पटरी से उतरने की वजह से वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। मोनोरेल का आगे का थोड़ा हिस्सा हवा में उठा हुआ है. हालांकि, घटना के वक्त मोनोरेल की टेस्टिंग हो रही थी और इस वजह से उसमें कोई यात्री नहीं था।

मोनोरेल में बार-बार क्यों आ रही खराबी?

गौरतलब है कि मुंबई में मोनोरेल का संचालन और रखरखाव MMRDA की सहायक कंपनी, महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड करती है। मुंबई की एकमात्र मोनोरेल इस साल मानसून के दौरान बार-बार व्यवधान आने और तकनीकी खराबी की वजह से 20 सितंबर से ही सेवा से बाहर है. मोनोरेल दोबारा यात्रियों के लिए चल सके, इसीलिए टेस्ट लिया जा रहा था और तभी आज फिर ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले इस विधानसभा में हुआ खेला, जन सुराज के प्रत्याशी ने पार्टी छोड़कर थामा BJP का दामन

ये भी पढ़ें- बिहार चुनावः पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ नजर आए, हंसते हुए की तस्वीर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।