1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में Coronavirus के 884 नए केस, 41 लोगों की मौत

मुंबई में Coronavirus के 884 नए केस, 41 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : May 16, 2020 09:54 pm IST,  Updated : May 16, 2020 09:54 pm IST

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 884 नए मामले सामने आए, जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,396 हो गई जबकि 41 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 696 पहुंच गई है।

मुंबई में Coronavirus के 884 नए केस, 41 लोगों की मौत- India TV Hindi
मुंबई में Coronavirus के 884 नए केस, 41 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

मुंबई: मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 884 नए मामले सामने आए, जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,396 हो गई जबकि 41 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 696 पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि आज 238 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 18,396 मामलों में से 4,806 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीएमसी ने यह भी कहा कि शनिवार को 41 लोगों की मौत हुई जबकि सात मई से 12 मई के बीच 14 लोगों की जान गई थी। मरने वालों में 26 पुरुष और 15 महिला हैं। 41 में से 24 मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। दो की उम्र 40 साल से कम है जबकि 27 की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि 12 की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।