1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई के फिल्‍मिस्‍तान स्‍टूडियो में 'कुली नंबर 1' के सेट पर देर रात भीषण आग, शाम तक शूटिंग कर रहे थे वरुण धवन

मुंबई के फिल्‍मिस्‍तान स्‍टूडियो में 'कुली नंबर 1' के सेट पर देर रात भीषण आग, शाम तक शूटिंग कर रहे थे वरुण धवन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 07:54 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 07:54 am IST

मुंबई के गोरेगांव स्थित फ़िल्मिस्तान स्टूडियो में कल देर रात भीषण आग लग गई। फायरब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग स्टूडियो नंबर तीन में रात करीब एक बजे लगी।

Filmistan Studio- India TV Hindi
Filmistan Studio

मुंबई के गोरेगांव स्थित फ़िल्मिस्‍तान स्टूडियो में कल देर रात भीषण आग लग गई। फायरब्रिगेड से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आग स्टूडियो नंबर तीन में रात करीब एक बजे लगी। गनीमत यह थी कि जिस वक्‍त वहां आग लगी तब किसी फिल्‍म की शूटिंग नहीं चल रही थी। वहां करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जांच चल रही है। 

गौरतलब है कि जिस स्टूडियों में आग लगी वहां अभिनेता वरुण धवन की फ़िल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग का सेट लगा हुआ था। गनीमत ये थी कि फ़िल्म की शूटिंग कल शाम 6 बजे ही खत्म हो गई थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र