1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Exclusive: धर्म पूछकर चाकू मारने वाले जैब अंसारी ने सिक्योरिटी गार्ड से क्या-क्या बातचीत की? सुब्रतो सेन ने बताया

Exclusive: धर्म पूछकर चाकू मारने वाले जैब अंसारी ने सिक्योरिटी गार्ड से क्या-क्या बातचीत की? सुब्रतो सेन ने बताया

 Reported By: Saket Rai Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 28, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 03:01 pm IST

मीरा रोड पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड सुब्रतो सेन से क्या-क्या बातें की और कैसे हमले को अंजाम दिया। इसकी डिटेल्स सामने आई है।

सिक्योरिटी गार्ड सुब्रतो सेन और आरोपी जैब अंसारी की तस्वीर- India TV Hindi
सिक्योरिटी गार्ड सुब्रतो सेन और आरोपी जैब अंसारी की तस्वीर Image Source : REPORTER

मुंबईः मीरा रोड नया नगर घटना को लेकर कई खुलासे हुए हैं। नयानगर की घटना में आरोपी जैब अंसारी और वॉचमैन सुब्रतो सेन के बीच हुई बातचीत की डिटेल सामने आई है। उसने पूछा हिंदू हो ? मस्जिद कहां है? इसके बाद चाकू मार दिया। सुब्रतो ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के अलावा वह एक डांस टीचर का भी काम करता है। इसके अलावा पांच अन्य लोग भी घटनास्थल वाली कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। 

सुब्रतो ने बताया कि 26/04/2026 को मैं रोज की तरह रात 08:00 बजे ड्यूटी पर उपस्थित हुआ। उसी समय मेरे सुपरवाइजर राजकेशर मिश्रा और अन्य सुरक्षा रक्षक हरि सिंह, अजय शुक्ला और मनोज कुमार भी ड्यूटी पर उपस्थित हुए। मुझे मुख्य सड़क (मेन रोड) पर ड्यूटी दी गई थी और हरी सिंह को मुख्य गेट पर तैनात किया गया था।

जैब अंसारी ने सिक्योरिटी गार्ड से क्या-क्या बातचीत की? 

दिनांक 27/04/2026 को लगभग रात 03:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मेरे पास आया और पूछा, “आगे मस्जिद है क्या?” मैंने उसे बताया कि “हां, आगे दाईं तरफ एक मस्जिद है।” फिर उसने मस्जिद का नाम पूछा, जिस पर मैंने कहा कि मुझे नाम नहीं पता। इसके बाद उसने मुझसे पूछा, “क्या तुम हिंदू हो?” मैंने उसे “हां” कहा। इसके बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया, लेकिन मैंने उसे आसपास घूमते हुए मैंने देखा।

लगभग सुबह 04:00 बजे मैं रसाज सिनेमा के पास स्थित एक ईरानी चाय की दुकान पर चाय पीने गया, जहां वही व्यक्ति मुझे फिर दिखाई दिया। चाय पीकर मैं लगभग 04:30 बजे वापस अपने ड्यूटी स्थल पर आया। उसी दौरान वह व्यक्ति मेरे पास आया और “तुम हिंदू हो ना” कहकर मेरा दाहिना हाथ पकड़ लिया और अपने हाथ में लिए चाकू से मुझ पर वार किया। मैंने बचने की कोशिश की, लेकिन चाकू मेरी पीठ पर लगा। मैं किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर सुपरवाइजर के केबिन की ओर भागा और मुख्य लोहे के गेट के अंदर जाकर केबिन में पहुंचा। 

धर्म पूछकर किया हमला

जब मैं सुपरवाइजर को घटना बता रहा था, तभी वह हमलावर वहां पहुंच गया। उसने सुपरवाइजर मिश्रा से भी पूछा, “तू भी हिंदू है ना? अगर नहीं है तो कलमा पढ़।” जब मिश्रा जी कलमा नहीं पढ़ सके, तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। मैं डरकर वहां से भाग गया और इमारत के पीछे जाकर छिप गया। लगभग 5–7 मिनट बाद जब कोई हलचल नहीं दिखी, तो मैंने मिश्रा सर को फोन किया। वे रोते हुए कह रहे थे, “मैं मर जाऊँगा, मैं मर जाऊँगा।” इसके बाद मैं केबिन के पास वापस आया, जहां हरी सिंह और दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। हरी सिंह से मुझे पता चला कि हमलावर ने मिश्रा सर पर भी उनके धर्म के बारे में पूछकर हमला किया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अपने बयान में सुब्रतो सेन ने कहा है कि निर्माणाधीन इमारत पर ड्यूटी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझसे और सुपरवाइजर राजकेशर मिश्रा से धर्म पूछकर, हमारे हिंदू होने की बात जानकर, जान से मारने के उद्देश्य से मेरी पीठ पर तथा राजकेशर मिश्रा की पीठ, पेट और छाती पर चाकू से हमला किया।

ये भी पढ़ेंः कलमा पढ़ने से इंकार करने पर चाकू मारने के मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त, कहा- NIA भी करेगी जांच

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा.. इनकार करने पर सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला, मुंबई के मीरा रोड में मचा हड़कंप

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।