1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लाखों की मर्सिडीज कार धू-धू कर जली, कुछ ही मिनटों में जलकर हो गई खाक; देखें VIDEO

लाखों की मर्सिडीज कार धू-धू कर जली, कुछ ही मिनटों में जलकर हो गई खाक; देखें VIDEO

 Reported By: Namrata Dubey,  Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 23, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 02:38 pm IST

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर के सामने ही कार धू-धू कर जल गई। घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पूरे रास्ते को बंद करवा दिया।

मर्सिडीज कार में लगी भीषण आग- India TV Hindi
मर्सिडीज कार में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र: मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक मर्सिडीज कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। ड्राइवर की आंखों के सामने गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गाड़ी चालक ने बताया कि एसी से धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद अचानक गाड़ी में तेज आग लग गई। ड्राइवर ने बताया कि आंखों के सामने पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पूरे रास्ते को बंद करवा दिया। 

ड्राइवर को एसी से धुंआ निकलते दिखा

मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे, तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। गाड़ी ड्राइवर को एसी से धुंआ निकलते दिखा था। उसका सारा सामान गाड़ी में जल गया। एक घंटे के बाद रोड खोला गया, तब तक जाम में फंसी गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया गया था। 

बीते दिनों ठाणे में कार जलकर हो गई थी खाक

इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां मंगलवार यानी 18 जुलाई को एक व्यस्त सड़क पर कार में आग लग गई थी। एक 55 वर्षीय शख्स घोड़बंदर रोड पर अपनी कार से जा रहा था। इस दौरान कार चालक ने अपनी गाड़ी से धुंआ निकलते देखा और तुरंत अपनी कार सड़क किनारे रोक दी। गाड़ी चालक के कार से निकलते-निकलते गाड़ी आग की लपटों से घिर चुकी थी। इस घटना में पास खड़ी एक अन्य कार भी आग में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।