देश में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाएं खूब देखने को मिल रही है। चाकू से किसी की हत्या करना तथा शव के साथ बर्बरता करना आम हो गया है। इसके कई सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया वायरल होते रहे हैं। जहां कभी कोई मामूली सी बात पर या थोड़े पैसे के लिए अपने दोस्त के गले को काट देता है। तो वहीं कोई किसी विवाद में अपनी पत्नी के गले पर चाकू फिराकर मार डालता है। मुंबई के नागपाड़ा में भी ऐसा ही देखने को मिला है। यहां नागपाड़ा में नाराज सिरफिरे आशिक ने विवाहित महिला पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया।
Related Stories
मुंबई में महिला पर चाकू से हमला
दरअसल मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 23 वर्षीय सिरफिरे आशिक ने एक महिला पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। दरअसल आरोपी 38 वर्षीय विवाहित महिला से ब्रेकअप के कारण नाराज था। इसी कारण आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज जारी है। बता दें कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अरबाज अब्दुल रहीम शेख के रूप में की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायल महिला का इलाज जारी
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों की कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी। यह बात पीड़ित महिला के घरवालों को पता चली तो घरवाले नाराज हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी अरबाज से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी काफी गुस्से में था। महिला रोजाना की तरह जब अपने काम पर जा रही थी, तब आरोपी वहां काफी गुस्से में आया। इसके बाद उसने महिला पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। इस हमले के बाद महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।